PM Awas Yojana: अब आवास के साथ मिलेगी कई और सरकारी योजनाओं की सौगात

Photo: Kutumb News

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) से लाभान्वित होने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि पीएम आवास पाने वाले सभी पात्र लाभार्थियों को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी सीधा लाभ दिया जाएगा ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। इसके लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।

अन्य योजनाओं से भी जोड़े जाएंगे लाभार्थी

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर मिला है, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल जैसी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। इससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा और मजबूत होगा और लाभार्थी इन योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Aadhaar Card New Update 2025: पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए आई बड़ी अपडेट, जल्द करा लें ये जरूरी काम

अधूरे आवास जल्द होंगे पूरे

समीक्षा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि प्रदेश को 36.57 लाख आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसमें से 99.37 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अभी केवल 23 हजार आवास अधूरे हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए।

राज्य ने हासिल किए कई राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड

यूपी ने पीएम आवास योजना के तहत कई क्षेत्रों में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। तेजी से आवास निर्माण, राजमिस्त्री प्रशिक्षण, सोशल ऑडिट, एरिया ऑफिसर ऐप पर इंस्पेक्शन जैसे मामलों में राज्य पहले स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : आवेदन शुरू, हर महीने राजस्थान सरकार सीधे खातें में डालेगी 2500 रुपए, जानें कैसे करें आवेदन

निर्मित आवासों को 99.39% शौचालय, 93.31% विद्युत कनेक्शन, 94.42% एलपीजी कनेक्शन व 80.02% पेयजल कनेक्शन से भी जोड़ा जा चुका है।

महिला राजमिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण

वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार 25 हजार महिला राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देने जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 3.73 लाख आवासों में से 3.51 लाख तैयार किए जा चुके हैं, जबकि बाकी आवासों का कार्य तेजी से चल रहा है।

Exit mobile version