World’s Biggest Temple: ये है दुनिया के 4 सबसे बड़े मंदिर, जहां भक्तों की हर मनोकामनाएं होती है पूर्ण

हिंदू धर्म दुनियाभर में फैला हुआ है और इनके कई बड़े-बड़े मंदिर भी हैं जो न सिर्फ धार्मिक रूप से खास हैं बल्कि देखने में भी बहुत सुंदर हैं। यहां भक्तों की मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में जो दुनिया में सबसे बड़े माने जाते हैं।

अंगकोर वाट, कंबोडिया

    ये दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है, जो कंबोडिया में है। यह पहले भगवान विष्णु को समर्पित था लेकिन अब यह एक बौद्ध मंदिर बन चुका है। यह मंदिर करीब 400 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी बनावट और नक्काशी देखने लायक है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक माना जाता है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।

    श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर, तमिलनाडु (भारत)

      ये मंदिर तमिलनाडु के श्रीरंगम शहर में है और लगभग 156 एकड़ में फैला हुआ है। यह मंदिर भगवान विष्णु के एक रूप श्रीरंगनाथ जी को समर्पित है। यहां हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं।

      अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली

        दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी काफी बड़ा और खूबसूरत है। यह मंदिर साल 2005 में बना था और यह 100 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला है। यहां आपको भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और इतिहास के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

        स्वामीनारायण अक्षरधाम, न्यू जर्सी (अमेरिका)

          यह मंदिर अमेरिका के न्यू जर्सी में 2023 में बनकर तैयार हुआ। यह भी भारत के बाहर बने दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में शुमार है। इसकी खूबसूरती और भव्यता देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।

          Leave a Reply