Today Top Viral Video: चीन के चोंगकिंग शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर माता-पिता सतर्क हो जाएंगे। वायरल हो रही इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा मस्ती करते हुए एस्केलेटर के पास पहुंचता है और खेलते-खेलते अपना सिर एस्केलेटर और दीवार के बीच में फंसा देता है। कुछ ही सेकंड में हालत इतनी खराब हो जाती है कि बच्चा खुद को निकाल नहीं पाता और डर के मारे तड़पने लगता है।
इस घटना के वक्त वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते समझदारी दिखाई। एक व्यक्ति ने बिना देर किए एस्केलेटर को बंद कर दिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद कुछ लोग बच्चे की मदद के लिए आगे आए और उसे निकालने की कोशिश करने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एस्केलेटर को थोड़ा हिला रहे हैं ताकि बच्चे का सिर बाहर आ सके।
काफी कोशिशों के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया। यह पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @livingchina नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने उस व्यक्ति की तारीफ की जिसने समय पर कार्रवाई कर बच्चे की जान बचाई। यह वीडियो एक सबक है कि बच्चों पर हर वक्त नजर रखना कितना जरूरी है।