Severe Rainfall Alert: मानसून कल दिल्ली में पहुंचने की उम्मीद है जो समय से पहले है। IMD ने कल पूरे दिन बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है लेकिन इस बार जल्दी पहुंचने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें : Weather: भारी बारिश के कारण झारखंड और गुजरात में आई बाढ़! इन 5 राज्यों में IMD का अलर्ट जारी, अगले 3 दिन तक मानसून दिखाएगा प्रचंड रूप
IMD ने अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस महीने में अब तक दिल्ली में 2.4 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
IMD ने 23-24-25 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं 24-25-27 जून तक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ अंधड़ वाली बारिश होने की पूर्ण संभावना है।