Royal Enfield Hunter 350 जब भी दमदार और स्टाइलिश बाइक्स की बात होती है, तो सबसे पहले Royal Enfield का नाम याद आता है। यह कंपनी कई सालों से बाइक मार्केट में अपनी पकड़ बनाए हुए है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इसकी बाइक्स पसंद करता है। अब कंपनी ने एक बार फिर अपनी नई Hunter 350 बाइक को शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
Best Look and Style
Hunter 350 का लुक बहुत ही दमदार है, जो पहली नजर में ही युवाओं को पसंद आ जाता है। इसमें मस्कुलर टैंक, LED लाइट्स, फ्लैट सीट और आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह बाइक पुराने मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश और बब्बर शेर जैसी दिखती है। इसका नया डिजाइन एक साथ अर्बन और रेट्रो दोनों फील देता है, जो इसे युवाओं की फेवरेट बनाता है।
Strong Engine and better Mileage
इस बाइक में 349cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 20.4PS की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। खास बात यह है कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में लगभग 55 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे माइलेज के मामले में भी बेहतरीन बनाता है।
Smart Connectivity and features
इस बाइक में आपको कई शानदार टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं जैसे:ब्लूटूथ कनेक्टिविटीडिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरटर्न-बाय-टर्न नेविगेशनकॉल और SMS अलर्टLED DRLs और टेल लाइट्सगियर पोजीशन और फ्यूल इंडिकेटरपास स्विच, इंजन किल स्विच और USB चार्जिंग
Comfortable Suspension and better breaking
बाइक में सामने टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है, जिससे कच्चे-पक्के रास्तों पर भी सफर आरामदायक रहता है। ब्रेकिंग के लिए सामने डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही डुअल चैनल ABS भी है, जो बाइक को और ज्यादा सुरक्षित बनाता है।
Rate and Finance Info
Hunter 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,49,900 है। अगर आप इसे फाइनेंस करवाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ ₹30,000 की डाउन पेमेंट करनी होगी। बची हुई रकम पर आपको 9.5% ब्याज दर पर लोन मिलेगा, और हर महीने लगभग ₹4,850 की किस्त देनी होगी।
