Holiday List: जुलाई 2025 में छुट्टियां ही छुट्टियां, जानें कब-कब स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद

जुलाई 2025 का महीना छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए राहत लेकर आ रहा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्योहार और धार्मिक आयोजन हैं, जिनकी वजह से स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियाँ हो सकती हैं। आइए जानते हैं कब-कब छुट्टी की उम्मीद है।

मुहर्रम की छुट्टी:

2025 में मुहर्रम 6 जुलाई को मनाया जा सकता है, जो इस्लामी नववर्ष की शुरुआत है। यह एक राष्ट्रीय अवकाश होगा। हालांकि, तारीख चाँद के दीदार पर निर्भर करेगी। अगर 5 जुलाई को चाँद नहीं दिखा तो छुट्टी 7 जुलाई, सोमवार को हो सकती है। कई स्कूल और दफ्तर इस दिन बंद रह सकते हैं।

रथ यात्रा और कांवड़ यात्रा:

7 जुलाई को ओडिशा में रथ यात्रा का पर्व है। इस दिन ओडिशा के स्कूलों में छुट्टी तय है। वहीं उत्तर भारत में कांवड़ यात्रा के चलते नोएडा, गाज़ियाबाद और हरिद्वार जैसे इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए स्कूल बंद किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आवेदन शुरू, हर महीने राजस्थान सरकार सीधे खातें में डालेगी 2500 रुपए, जानें कैसे करें आवेदन

रविवार का अवकाश:

हर रविवार (6, 13, 20, और 27 जुलाई) को स्कूल और अधिकतर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

क्षेत्रीय छुट्टियाँ:

कुछ क्षेत्रों में स्थानीय त्योहारों की वजह से भी स्कूल बंद रह सकते हैं:

यह भी पढ़ें : PM Kisan 20th Installment Date: इस हफ्ते आएगी PM किसान की 20वीं किस्त? जल्द निपटा लें ये 2 जरूरी काम

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूलों की छुट्टियों की अंतिम जानकारी स्कूल प्रशासन से जरूर लें।

Exit mobile version