August Festival: कृष्ण जन्माष्टमी 2025 को लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल रहते हैं कि यह व्रत और पूजा किस दिन करनी चाहिए। इस बार भी पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है क्योंकि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का योग दो दिनों में पड़ रहा है लेकिन धर्म शास्त्रों और विशेषज्ञों के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी 2025 में 16 अगस्त (शनिवार) को मनाई जाएगी, न कि 15 अगस्त को।
जन्माष्टमी का महत्व
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। यह पर्व भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने रात के समय रोहिणी नक्षत्र में माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया था।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: सिंह-मेष को मिलेगी बड़ी सफलता, वृष-मीन रहें सतर्क! जानें Today Horoscope
बन रहा है शुभ संयोग
पंचांग के अनुसार 16 अगस्त को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।
पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त:
तारीख – 16 अगस्त 2025
शुभ मुहूर्त – रात 11:56 बजे से लेकर रात 12:42 बजे तक (मध्यरात्रि मुहूर्त)
इस मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर, माखन-मिश्री का भोग लगाकर, शंख, घंटी और मंत्रोच्चार के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: महावतार नरसिंह Movie review: आस्था, साहस और न्याय की एनिमेशन कथा