Coldplay Concert में वायरल हुए CEO Andy Byron, महिला अफसर के संग इस हाल में आए नजर

एंडी बायरन, जो जुलाई 2023 से डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Astronomer के सीईओ हैं, हाल ही में एक विवाद में फंस गए हैं। यह कंपनी बिज़नेस संगठनों को उनके डेटा पाइपलाइनों को मैनेज करने में मदद करती है और Apache Airflow का एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन चुकी है। बायरन के नेतृत्व में कंपनी ने दावा किया है कि उसका अपटाइम 70% तक अधिक है, साथ ही संचालन भी कहीं अधिक तेज़ है।

एंडी बायरन की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने Lacework, Cybereason, Fuze, BMC Software, BladeLogic और VeriCenter जैसी बड़ी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। Cybereason में वह चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) थे, जहाँ उन्होंने कंपनी को 5 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 70 मिलियन डॉलर वार्षिक रेवन्यू तक पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बायरन अपनी पत्नी मेगन केरिगन बायरन और दो बच्चों के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं। लेकिन हाल ही में वह उस वक्त विवादों में आ गए जब बोस्टन में Coldplay के एक कॉन्सर्ट के दौरान कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर क्रिस्टिन कैबॉट के साथ एक अंतरंग पल में कैमरे में कैद हो गए।

यह पल उस समय सामने आया जब “किस कैम” ने दोनों को स्क्रीन पर दिखाया। दोनों ने घबराकर खुद को छिपाने की कोशिश की, लेकिन Coldplay के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मंच से मजाक में कहा, “ओह, देखो इन्हें… या तो ये अफेयर में हैं या बहुत शर्मीले हैं।”

यूज़र्स का रहे कमेंट्स

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूज़र्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग एंडी की पत्नी के लिए सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स सार्वजनिक जगह पर ऐसे “संदिग्ध व्यवहार” को अनुचित मान रहे हैं। इस घटना ने बायरन की प्रोफेशनल छवि के साथ-साथ निजी जिंदगी को भी सुर्खियों में ला दिया है। (हालांकि कुटुंब न्यूज़ वायरल वीडियो केअसल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Exit mobile version