BPSC AEDO Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2025 के लिए सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 तय की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 23 अगस्त 2025
- आवेदन शुरू – 27 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 26 सितंबर 2025
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 26 सितंबर 2025
- एडमिट कार्ड / परीक्षा तिथि – जल्द जारी होगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : ₹100/-
- एससी / एसटी / महिला (सभी वर्ग) : ₹100/-
- भुगतान माध्यम : डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान
आयु सीमा (Age Limit – as on 01.08.2025)
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)
- कुल पद : 935
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री (Bachelor’s Degree) या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
वेतनमान (Salary)
- मासिक वेतन : ₹29,200/- (लेवल 5)
- अन्य भत्ते : बिहार सरकार के नियमों के अनुसार
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
बीपीएससी एईडीओ भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों पर आधारित होगी –
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सीय परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)
- सबसे पहले उम्मीदवार को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- भर्ती नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।