Mentalist Suhani Shah: महिला मेंटलिस्ट और जादूगर जिसने अपने जुनून से बनाई पहचान, जानें कौन है उदयपुर की सुहानी शाह ?

सुहानी शाह भारत की मशहूर महिला मेंटलिस्ट, जादूगर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने साबित किया है कि अगर दिल में जूनून हो तो असंभव भी आसान हो सकता है। राजस्थान के उदयपुर में 29 जनवरी 1990 को एक मारवाड़ी परिवार में जन्मी सुहानी ने बचपन से ही अपने सपनों को पहचान लिया था और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।

परिवार और बचपन

सुहानी का परिवार जादू या मानसिक खेलों से जुड़ा नहीं था। उनका परिवार ट्रेडिशनल बिजनेस करता था। बचपन में उन्होंने अपने माता-पिता से कहा था कि वह जादूगर बनना चाहती हैं। शुरू-शुरू में परिवार ने इसे इतना गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बाद में उनकी मेहनत देखकर पूरा सपोर्ट दिया।

करियर की शुरुआत

7 साल की उम्र में अहमदाबाद में उनका पहला लाइव शो हुआ। तब से वे लगातार शो करती आ रही हैं और अब तक 5000 से ज्यादा परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। उनकी खासियत ये है कि वे सिर्फ जादूगर नहीं, मेंटलिस्ट भी हैं। मतलब वो सामने वाले की सोच और भावनाएं जल्दी समझ लेती हैं। इसी वजह से उन्होंने सलमान खान, करीना कपूर, जाकिर खान, साइना नेहवाल और संदीप माहेश्वरी जैसे बड़े नामों के साथ स्टेज शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : Saiyaara: सैयारा’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले हफ्ते में ₹143 करोड़ की कमाई

लेखिका और यूट्यूबर

सुहानी ने 5 किताबें भी लिखी हैं। उनकी सबसे मशहूर किताब “Unleash Your Inner Power” है, जो युवाओं को खुद पर भरोसा करने और मजबूत बनने के लिए प्रेरित करती है। उनका यूट्यूब चैनल भी बहुत पॉपुलर है, जहाँ 3 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहां वे मेंटलिज्म, मोटिवेशन और मानसिक सेहत पर वीडियो बनाती हैं।

‘सुहानी माइंड केयर’ और समाज सेवा

सुहानी ने गोवा में ‘सुहानी माइंड केयर’ नाम की एक संस्था भी बनाई है। यहां वे तनाव, मानसिक बीमारी और नशे जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद करती हैं। यह दिखाता है कि वे सिर्फ अपनी कला में ही नहीं, बल्कि लोगों की मदद करने में भी आगे हैं।

आमदनी और सोशल मीडिया

सुहानी की कमाई उनके लाइव शो, किताबों, यूट्यूब चैनल और इवेंट्स से होती है। उनकी सालाना कमाई 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी पकड़ उनके फैंस और युवाओं को मोटिवेट करने का जरिया है। (हालंकि कुटुंब कमाई की पुष्टि नहीं करता है।)