अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले कंटेंट क्रिएटर Marvin Achi इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक भारतीय गांव में अपना अनुभव बताते नजर आते हैं।
मार्विन ने कहा कि उन्हें गांव का शांत माहौल, सादा खाना और यहां के लोगों की सादगी इतनी पसंद आई कि उन्हें लगा जैसे वह दुनिया के “best country” में हैं।
वीडियो में वह देसी खाना खाते, रस्सी से पानी भरते और चारपाई पर सोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की सिंपल लाइफ से उन्हें एक अलग ही शांति महसूस हुई।
इस वीडियो को अब तक 7.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों यूज़र्स ने Marvin की तारीफ करते हुए कहा कि “रूरल इंडिया सच में बहुत सुंदर है”।
मार्विन ने यह भी कहा कि वह जल्द ही फिर से भारत आना चाहते हैं और इस बार मुंबई और दिल्ली जैसी बड़ी शहरों को भी एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
उन्होंने लिखा – “Thank you India, see you soon at 10 million followers… Love you!”
सोशल मीडिया यूज़र्स भी Marvin की इस पॉजिटिव सोच की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया – “बहुत अच्छा लगा कि आपने हमारे गांवों की खूबसूरती को इतने प्यार से दिखाया।”