Border Security Force (BSF) ने वर्ष 2025 के लिए कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
🔹 आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹100 है, जबकि SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Aadhaar Card New Update 2025: पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए आई बड़ी अपडेट, जल्द करा लें ये जरूरी काम
🔹 शैक्षणिक योग्यता और कुल पद
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इस भर्ती के तहत कुल 3588 पदों में से 3406 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 182 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
🔹 चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले शारीरिक परीक्षा (Physical Test) आयोजित की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल जांच की जाएगी और अंत में अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM Awas Yojana: अब आवास के साथ मिलेगी कई और सरकारी योजनाओं की सौगात
🔹 वेतनमान (Salary)
चयनित अभ्यर्थियों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही HRA, DA, TA तथा अन्य सरकारी भत्ते भी प्राप्त होंगे।
🔹 आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले BSF Constable Tradesman Notification 2025 PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें, आवश्यक जानकारी भरें, सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।