महावतार नरसिंह Movie review: आस्था, साहस और न्याय की एनिमेशन कथा

Mahavatar Narsimha’ एक पौराणिक और एनिमेशन फिल्म है, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और यह ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की पहली फिल्म है।

कहानी एक राक्षस राजा हिरण्यकश्यप की है जो खुद को भगवान मानने लगता है। उसका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त होता है। हिरण्यकश्यप को यह बर्दाश्त नहीं होता और वह अपने ही बेटे को मारने की कोशिश करता है। लेकिन भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में आकर प्रह्लाद की रक्षा करते हैं और हिरण्यकश्यप का अंत करते हैं। यह कहानी बताती है कि सच्ची भक्ति और धर्म की हमेशा जीत होती है।

Film की खास बातें

फिल्म में शानदार एनिमेशन और वीएफ़एक्स (VFX) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें हर सीन को बहुत सुंदर और भव्य तरीके से दिखाया गया है। संगीत, बैकग्राउंड स्कोर और मंत्रों का उपयोग फिल्म को और भी असरदार बनाता है। बच्चों के लिए यह फिल्म एक अच्छा अनुभव है, क्योंकि इसमें भगवान की कहानियां आसान भाषा और सुंदर चित्रों के साथ दिखाई गई हैं।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

पहले दिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। कई दर्शकों को फिल्म का ग्राफिक्स और कहानी पसंद आई। खासकर धार्मिक और पारिवारिक दर्शकों ने फिल्म की सराहना की। कई लोगों ने इसे एक अच्छी कोशिश बताया, जो भारतीय पौराणिक कथाओं को नए ढंग से दिखाती है।

पहले दिन की कमाई

फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹38 लाख की कमाई की। दूसरे दिन ₹36 लाख की कमाई उम्मीद है  यह एक नई फिल्म के लिए ठीक-ठाक शुरुआत मानी जा रही है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ सकती है, खासकर अगर बच्चों और परिवारों में इसकी लोकप्रियता बढ़े।